बहादुरगढ़ में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नहर में डूबने से 2 की मौत, एक की तलाश जारी

punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2026 - 08:09 AM (IST)

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : बहादुरगढ़ में रोहद गांव के पास से गुजर रही एनसीआर नहर में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मूर्ति विसर्जन के लिए नहर में उतरा 24 वर्षीय अजय अचानक गहरे पानी में डूब गया। उसे बचाने के लिए शिवकांत और नीतेश भी नहर में कूद गए, लेकिन तेज बहाव के कारण तीनों युवक डूब गए।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस ने तलाश अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद अजय और नितेश के शव नहर से बरामद कर लिए गए, जबकि शिवकांत की तलाश अभी जारी है।  तलाश के लिए एनडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई है। आसपास के लोग भी तलाश अभियान में जुटे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि तीनों युवक रोहद स्थित टेक फूड प्रोडक्ट कंपनी में काम करते थे। हादसे की सूचना मिलते ही आसौदा थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम अभिनव सिवाच ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी ली। पुलिस और राहत दल नहर में दोनों लापता युवकों की तलाश में जुटे हुए हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static