बैंक कर्मचारियों की हड़ताल : पहले दिन जिले में 300 करोड़ का लेन-देन हुआ प्रभावित

punjabkesari.in Saturday, Feb 01, 2020 - 10:43 AM (IST)

भिवानी (पंकेस) : बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शुक्रवार को जिले में पहले ही दिन करीब 300 करोड़ का लेन प्रभावित हुआ है। इसका सबसे ज्यादा असर ग्रामीण क्षेत्रों में देखा गया। इसका कारण यह है कि शहरी क्षेत्र के अधिकतर लोग ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाते हैं। मगर ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता इस मामले में अभी पीछे हैं। दूसरी ओर बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल के पहले दिन शहर में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इसके अलावा कर्मचारियों ने मांगे न माने जाने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी भी दी। 

यहां बता दें कि सरकारी और राष्ट्रीकृत बैंकों के कर्मचारियों ने कुछ दिन पहले ही यह घोषणा कर दी थी कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वे 30 और 31 जनवरी को हड़ताल पर चले जाएंगे। उसी के चलते जिले के इन बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल के पहले दिन इस तरह के सभी बैंकों को बंद रख हड़ताल में शामिल हुए। अपनी मांगों के समर्थन एवं बेहतर सर्विस शर्तों को लेकर सभी बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने शुक्रवार को भार स्टेट बैंक की मुख्य शाखा लेकर हांसी गेट होते हुए घंटाघर से वापस बैंक तक जलूस निकालते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी बैंक कर्मचारियों ने सरकार व भारतीय बैंक संघ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का नेतृत्व बैंक के जिला सचिव वासुदेव भारद्वाज ने किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static