हरियाणा: सबसे बड़े गणपति धाम मंदिर में कल विराजेंगे बप्पा, हवन यज्ञ के साथ लगाया जाएगा लड्डूओं का भोग

punjabkesari.in Monday, Sep 18, 2023 - 12:42 PM (IST)

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : कल देशभर में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जाएगी। बहादुरगढ में भी गणेश चतुर्थी की धूम रहने वाली है। हरियाणा की सबसे बड़ी भगवान गणेश की प्रतिमा वाले गणपति धाम में कल भगवान गणेश विराजेंगे। मंदिर को फूल और रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया जाएगा। 

PunjabKesari

बता दें कि गणपति धाम में 74 फुट ऊंची विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा साल 2016 में स्थापित की गई थी। गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति धाम में भगवान गणेश की स्थापना की गई। कल हवन यज्ञ के साथ गजानन गणेश को लड्डूओं का भोग लगाया जाएगा। मंदिर के पुजारी विधि विधान से पूजा अर्चना करेंगे। 

भगवान गणेश की 10 दिन तक विधिवत रूप से की जाएगी पूजा

बहादुरगढ़ के गणपति धाम में लगातार 10 दिन तक भगवान गणेश की विधिवत रूप से पूजा की जाएगी। गणपति धाम मंदिर में लगी विघ्नहर्ता भगवान गणेश की सबसे ऊंची प्रतिमा लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। पूरे नियम कायदों का पालन करते हुए भगवान गणेश की पूजा की जाएगी, लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। 

PunjabKesari

सबसे पहले की जाती है भगवान गणेश की पूजा

भगवान श्री गणेश को हिंदू धर्म में पूजनीय माना जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार प्रत्येक शुभ कार्य से पहले सर्वप्रथम भगवान गणेश की पूजा की जाती है। विश्व की दूसरी सबसे बड़ी भगवान गणेश की प्रतिमा बहादुरगढ़ के गणपति धाम मंदिर में स्थित है। गणपति धाम में मूर्तिकारों की 10 सालों की मेहनत के बाद 75 फुट ऊंची यह प्रतिमा तैयार हुई थी। भगवान गणेश की सबसे बड़ी प्रतिमा महाराष्ट्र के कोल्हापुर में है जोकि 85 फुट ऊंची प्रतिमा है और चिन्मया संदीपन्न आश्रम में साल 2001 में बनकर तैयार हुई थी। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static