Barara : फैक्ट्री में भीषण आग लगने से मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 07:16 PM (IST)
बराड़ा (अनिल कुमार) : बराड़ा के नजदीक साहा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित प्लॉट नंबर 322 में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब न्यूट्रीवेल नमक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए काफी देर की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे आग को आसपास के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में न्यूट्रिशन से जुड़े विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन भी नहीं किया गया है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ और सभी कर्मचारी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। प्रशासन और दमकल विभाग द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)