यमुनानगर में दिखा बारहसिंघा, लोगों में बना डर का माहौल

punjabkesari.in Friday, Dec 30, 2022 - 01:23 PM (IST)

यमुनानगर (सुमित) : यमुनानगर जिले के साढोरा के मोहल्ला रामदासिया में बुधवार देर रात एक बारहसिंघा उछलकूद करता नजर आया। उसके बाद यह बारहसिंघा वहां से गायब गया। कस्बे में बारहसिंघे के आने की सूचना से लोगों में डर का माहौल बना है।

वहीं देर रात ड्यूटी पर जा रहे अवतार सिंह ने बताया कि वह कालाअंब में डयूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान बड़ी तेज गति से आता हुआ एक जानवर उसे दिखाई दिया। अवतार सिंह उसे देखकर घर के अंदर घुस गया। जब दोबारा बाहर आया तो वह जानवर नजर नहीं आया। 

अवतार सिंह ने कहा कि पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच करने पर इस जानवर के बारहसिंघा होने की पुष्टि हुई है। वहीं बारह सिंघा के खेतों में भी नुकसान किए जाने बारे पता चला है। फिलहाल कस्बे में बारहसिंघे के आने की सूचना से भय का माहौल है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static