सिरसा में टूटी बरूवाली नहर, करीब 100 एकड़ गेहूं की फसल जलमग्न... किसानों का हुआ भारी नुकसान

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2024 - 04:29 PM (IST)

सिरसा: चोपटा क्षेत्र से गुजरने वाली बरूवाली नहर गांव लुदेसर के पास अचानक टूट गई। नहर के टूटने से किसानों की करीबन 100 एकड़ गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। पकी हुई फसल पानी में डूबने के कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ।

नहर टूटने की सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। विभाग के अधिकारियों ने नहर को नहराना हेड से बंद करवाया। इसके बाद नहर में आई दरार को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया। लेकिन तब तक साथ लगते खेतों में पानी भर गया।

 जानकारी अनुसार बरूवाली नहर में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे अचानक दरार आने से टूट गई। इससे नहर में करीब 100 फुट का कटाव हो गया, जिसके कारण साथ लगते खेतों में पानी भर गया। पानी भरने के कारण खेतों में पड़ी गेहूं की पकी हुई फसल नष्ट होने की आशंका है।  

किसानों ने बताया कि लुदेसर क्षेत्र पहले से ही सेमग्रस्त है, इस कारण नहर के तटबंध काफी कमजोर हो चुके हैं। नहर के टूटने से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। क्योंकि नहरी पानी से तीन से चार फुट के बीच जलभराव हो गया। किसानों ने कहा कि खराब फसलों का मुआवजा दिया जाए।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static