महेंद्रगढ़ सिविल अस्पताल में मधुमक्खियों का हमला, 15 लोगों को काटा, 5 अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Saturday, Mar 22, 2025 - 05:30 PM (IST)

डेस्कः आज यानी शनिवार को महेंद्रगढ़ के सिविल अस्पताल में मधुमक्खियों का आतंक देखने को मिला। मधुमक्खियों के हमले में 10 से 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 5 लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

जानकारी के अनुसार शनिवार को 10:30 बजे के आसपास लोग अपना इलाज करवाने के लिए सिविल अस्पताल में आ रहे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया। लोगों ने हाथ से हटाने की कोशिश की तब मधुमक्खियों ने उनको काट खाया। मधुमक्खियों के हमले में मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए अस्पताल के अंदर छुपकर अपनी जान बचाई। मधुमक्खियों ने लगभग 10 से 15 लोगों को अपना डंक मारा, जिसमें 5 लोगों ने नागरिक अस्पताल में अपना उपचार करवाया। मधुमक्खियों के झुंड ने सिविल अस्पताल के वार्ड बॉय गोविंद के सिर पर काटा। 

बता दें इससे पहले शुक्रवार को सदर थाना महेंद्रगढ़ में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था और 30 से 40 लोगों को मधुमक्खियां ने डंक मारा था। मधुमक्खियों के बढ़ते हमले को लेकर लोगों ने प्रशासन से मांग कि सार्वजनिक स्थान पर जहां इस प्रकार के मधुमक्खियों के छत्ते हो उनको हटवाया जाएं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static