पानीपत पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, हार्वर्ड प्रोफेसर से मिल इस BJP नेता की फैक्ट्री में रुके राहुल गांधी

punjabkesari.in Friday, Jan 06, 2023 - 01:45 PM (IST)

पानीपत : हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पहले दिन पानीपत में पहुंची। यह यात्रा सुबह सनोली खुर्द बॉर्डर से शुरु हुई थी। इस दौरान वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की टीम से मिले। जिनके साथ पैदल चलते हुए उनकी एक किमी तक चर्चा हुई। उसके बाद अचानक बीच रास्ते में एक फैक्ट्री के बाहर यात्रा रुक गई।

बताया जा रहा है कि कड़ाके की ठंड में चाय की चुस्की के साथ राहुल गांधी ने विभिन्न विषयों के प्रोफेसर के साथ काफी मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद राहुल गांधी की यात्रा पानीपत स्थित रैली स्थल के लिए रवाना हो गई। राहुल गांधी जिस फैक्ट्री में रूके वह भाजपा कार्यकर्ता विपिन राय सरदाना की है। विपिन राय सरदाना ने बताया कि उन्होंने फैशन ग्रुप इंटरनेशनल हैंडलूम एक्सपोर्ट के नाम से फैक्ट्री खोली हुई है। विपिन ने कहा कि वह खुद ही नहीं, बल्कि उनके पिता भी जनसंघ के समय से भाजपा से जुड़े हुए है। उन्होंने खुद राहुल गांधी को भी बताया कि वह भाजपा को फॉलो करते है। विपिन ने कहा कि राहुल गांधी से मिलकर बहुत अच्छा लगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static