कन्या कुमारी से चलकर 21 दिसंबर को मेवात पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा: दीपेंद्र हुड्डा
punjabkesari.in Sunday, Dec 11, 2022 - 12:19 AM (IST)

नूंह(एके बघेल): राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 21 दिसंबर को मेवात पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ख़ुद कहकर यात्रा को मेवात से निकलवाने का काम किया है। अब हम सभी को मिलकर इस यात्रा को मेवात में ऐतिहासिक बनाना है।
बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा प्रदेश में मेवात जिले द्वारा दाखिल होगी, जिसके लिए मेवात में बैठक आयोजित की गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य भाजपा केंद्र सरकार की विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ देश को एकजुट करना है, जो 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से चलकर मेवात आ रही है और जम्मू-कश्मीर तक जाएगी। इसे मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, राजनीतिक केंद्रीकरण और विशेष रूप से भय, कट्टरता की राजनीति और नफरत के खिलाफ लड़ने के लिए शुरू किया गया है। वहीं दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 3,570 किमी लंबी, 150-दिवसीय नॉन-स्टॉप पदयात्रा देश भर के 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश को कवर कर रही है। जिसमें राहुल गांधी दिन में लोगों से मिलेंगे और अस्थाई आवास में आराम करेंगे।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)