भव्य बिश्नोई को BJP ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी के पद पर किया नियुक्त

punjabkesari.in Sunday, Apr 28, 2024 - 02:00 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।भव्य को भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कुलदीप बिश्नोई के दिल्ली आवास में मुलाकात की थी। इसके बाद यह चर्चा थी कि कुलदीप बिश्नोई को सीएम ने मना लिया है। कुलदीप बिश्नोई ने भी जल्द ही हिसार लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार में उतरने की बात कही थी।

PunjabKesari

 

कुलदीप बिश्नोई हिसार सीट से भाजपा की टिकट के सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन उनकी जगह पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने निर्दलीय विधायक और नायब सैनी सरकार के कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला को टिकट दे दी है। इसके बाद कुलदीप-भव्य ने न केवल भाजपा उम्मीदवार से दूरी बना ली बल्कि कुलदीप ने सोशल मीडिया पर यह भी लिखा कि वे कांग्रेस में नहीं जा रहे हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static