Commonwealth Games: भिवानी की बॉक्सर जैस्मिन लंबोरिया ने 57 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में बनाई जगह, पक्का किया मेडल
punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 09:20 PM (IST)
भिवानी : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हरियाणा के भिवानी की बेटी और स्टार बॉक्सर जैस्मिन लंबोरिया का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। महिलाओं के 57 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में जैस्मिन ने लेसोथो की मुक्केबाज रापेलंग मासेलेेला को 'रेफरी स्टॉप्स कॉंटेस्ट' के तहत हराकर शानदार अंदाज में फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस शानदार जीत के साथ ही उन्होंने भारत के लिए कम से कम रजत या स्वर्ण पदक पक्का कर लिया है।
सेमीफाइनल मुकाबले में जैस्मिन ने शुरुआत से ही अपने आक्रामक और सटीक मुक्कों से विरोधी खिलाड़ी पर पूरी तरह दबाव बनाए रखा। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में उन्होंने इंग्लैंड की मजबूत मुक्केबाज एलिस ग्लिन को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया था। अब खिताबी मुकाबले में उनकी नजरें सीधे गोल्ड मेडल पर टिकी हैं।