भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोले- इस बार बजट सत्र में BJP को घेरेगी कांग्रेस

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 05:17 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : भूपेंद्र हुड्डा आज रोहतक जिले के सांपला कस्बे में भासु शिव मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। वहां पर उन्होंने हॉल बनाने के लिए उपयोग की ग्रांट देने का भी ऐलान किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा के बजट सत्र में कांग्रेस पार्टी ने मौजूदा सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। 

इस दौरान भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। ना ही किसानों को मुआवजा दिया जा रहा है, बुजुर्गों की पेंशन काटी जा रही है, राशन कार्ड काटे जा रहे हैं, बेरोजगारी चरम सीमा पर है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी बहुत से मुद्दे हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में उठाने वाली है। रोहतक के व्यवसायियों से करोड़ों रुपए की रंगदारी मांगे जाने पर भूपेंद्र हुड्डा बोले कि प्रदेश अपराधी गतिविधियों के मामले में पूरे देश में नंबर एक पर है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static