बिप्लब हरियाणा की कम मणिपुर की ज्यादा चिंता करें, कांग्रेस करेगी इस बार ''चक दे इंडिया'': भूपेंद्र हुड्डा

punjabkesari.in Monday, Jul 24, 2023 - 02:01 PM (IST)

रोहतक(दीपक भारद्वाज): हरियाणा में राहुल गांधी को लेकर त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब ने जो सवाल उठाए थे, उस पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बिप्लब को नसीहत दी है। हुड्डा ने कहा कि बिप्लब देब नॉर्थ ईस्ट स्टेट को देखें, वहां क्या हो रहा है। मणिपुर में हुई घटना से देश शर्मसार है,  हरियाणा के बारे में सोचने से पहले उसे संभाले। भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोमवार को रोहतक स्थित अपने आवास पर पहुंचे थे।

यही नहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बाढ़ के मामले को लेकर हरियाणा सरकार पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है की बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में 10 फीट तक पानी भरा हुआ है और वहां पर अगली फसल भी बोने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। ऐसे में सरकार पोर्टल पर नुकसान दर्ज करने की बात कह रही है, जो किसानों के साथ भद्दा मजाक है। सरकार को चाहिए कि तुरंत ₹40000 प्रति एकड़ मुआवजा किसानों को दिया जाए। क्या सरकार को किसानों का नुकसान दिखाई नहीं दे रहा?

इस दौरान उन्होंने पंजाब हरियाणा व दिल्ली सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर यह सरकारें पहले से प्रबंध कर लेती तो किसी भी राज्य में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती। कांग्रेस शासनकाल के दौरान यमुना में 8 लाख क्यूसेक तक पानी छोड़ा गया। लेकिन ऐसे हालात उत्पन्न नहीं हुए। वहीं उन्होंने भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव को भी नसीहत दी है कि जिस तरह से वह हरियाणा में राहुल गांधी के आने को लेकर सवाल उठा रहे हैं, वह गलत है। बिपल्ब हरियाणा के बारे में ना सोच कर नॉर्थ ईस्ट स्टेट के बारे में ज्यादा चिंता करनी चाहिए। क्योंकि मणिपुर में हुई घटना से पूरा देश शर्मसार है।

वहीं भाजपा के खिलाफ बने ‘INDIA’ गठबंधन पर सवाल उठाने वाले लोगों से कहा कि अब कांग्रेस चक दे इंडिया करेगी। भाजपा के लोग तो फ्रस्ट्रेटेड हैं। इसलिए कांग्रेस को टारगेट किया जा रहा है। क्योंकि इन्होंने जनता के लिए कुछ भी नहीं किया है। इस दौरान रणदीप सिंह सुरजेवाला की जनसभा में हुए हंगामे को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को किसी जनसभा को खराब करने का कोई अधिकार नहीं है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Saurabh Pal

Related News

static