हरियाणा के चुनावी रण में जल्द उतरेंगे भाजपा के बड़े नेता, सांसद बराला ने बताया कब आएंगे अमित शाह

punjabkesari.in Tuesday, May 07, 2024 - 06:28 PM (IST)

रोहतक(दीपक भारद्वाज): हरियाणा में लोकसभा के 6वें चरण में होने वाले मतदान के लिए भारतीय जनता पार्टी 10 लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार व प्रसार के लिए बड़ी तैयारी कर रही है। इसके तहत आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री और कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में जनसभा कर बीजेपी के उम्मीदवारों को जीतने की अपील करेंगे। रोहतक स्थित भारतीय जनता पार्टी के रोहतक लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद शर्मा के चुनाव कार्यालय में पत्रकार वार्ता में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की 90 विधानसभा में से अब तक 78 विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी रैलियां कर चुकी है।

PunjabKesari

इसके अलावा उन्होंने बताया कि 11 और 12 मई को पार्टी की ओर से हरबूथ, हर घर मिशन के तहत एक विशेष संपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें पार्टी के छोटे कार्यकर्ता से लेकर मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश के मंत्री, विधायक और पार्टी के तमाम पदाधिकारी हरबूथ और हर घर पर जाकर भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र के बारे में हर मतदाता को जानकारी देंगे कि भारतीय जनता पार्टी किस तरह से भारत का भविष्य तैयार करना चाहती है। इस कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला के बूथ नंबर 32 पर इस संपर्क अभियान में हिस्सा बनेंगे। सुभाष बराला ने बताया कि अभी तक हरियाणा प्रदेश भाजपा के पास गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम आया है, लेकिन अभी तक स्थान और तिथि तय नहीं हो पाई है। आने वाली 10 तारीख को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पंचकूला में पार्टी के पदाधिकारी की बैठक लेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी की ओर से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

इस दौरान बराला ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अपने 10 साल के शासनकाल में कांग्रेस के शासनकाल से कई गुना ज्यादा काम किया है। इसी तरह हरियाणा सरकार ने भी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हुड्डा सरकार में हुई लूट को बंद किया है। उन्होंने कहा की हरियाणा में हुड्डा सरकार के समय गरीब लोगों के पीले राशन कार्ड छीन लिए गए थे, युवाओं की नौकरी लूटी गई थी और सेक्शन 4 , 6 और 9 का डर दिखाकर किसनों की जमीन लूट ली गई थी, लेकिन वर्तमान बीजेपी सरकार ने यह सारी लूट बंद कर दी है।

उन्होंने पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा की चौधरी वीरेंद्र सिंह हरियाणा की राजनीति में एक बड़ा कद रखते हैं। भाजपा में रहते हुए उन्हें पूरा सम्मान दिया गया, लेकिन यह विडंबना है कि चौधरी वीरेंद्र सिंह को ना तो पहले कांग्रेस में कोई सम्मान मिला और इस समय तो सम्मान में मिलने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस में कई गुट बन चुके हैं जो 25 मई तक आपस में लड़ते रहेंगे और भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता लोगों से संपर्क साधकर पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करता रहेगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Recommended News

Related News

static