हरियाणा में ACB का तगड़ा एक्शन,  ZMEO कार्यालय का क्लर्क रिश्वत लेता गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2026 - 08:36 AM (IST)

रोहतक : हरियाणा राज्य सतकर्ता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कारर्वाई करते हुए जोनल मार्किटंग इन्फोर्समेंट ऑफिस (जेडएमईओ), नई अनाज मंडी रोहतक में तैनात क्लर्क राकेश को 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में ब्यूरो के रोहतक थाने में अभियोग संख्या 28, दिनांक 17 सितंबर 2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

शिकायतकर्ता के अनुसार, नरेला में उनकी एग्रो फूड कंपनी है। उन्होंने पानीपत माकेर्ट कमेटी के अंतर्गत एक जोन का लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन किया था। आवेदन से संबंधित फाइल तैयार कर माकेर्ट कमेटी में जमा करवाई गई थी, जिसे आगामी कारर्वाई के लिए जेडएमईओ कार्यालय, रोहतक भेजा गया था। फाइल की स्थिति जानने के लिए शिकायतकर्ता जब जेडएमईओ कार्यालय पहुंचे तो वहां तैनात क्लकर् राकेश ने लाइसेंस बनवाने की एवज में उनसे 40 हजार रिश्वत की मांग की। 

शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो ने मामले की जांच कर रेडिंग पार्टी गठित की। कारर्वाई के दौरान आरोपी क्लर्क को शिकायतकर्ता से 40 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। कारर्वाई स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में की गई। राज्य सतकर्ता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा के निदेशक डॉ. ए.एस. चावला ने कहा कि भ्रष्टाचार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और नियमानुसार कड़ी कारर्वाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static