डूबते जहाज से छलांग लगाकर भाजपा में आने को तैयार हैं हरियाणा कांग्रेस के बड़े नेता : जेपी दलाल

punjabkesari.in Monday, Dec 12, 2022 - 04:03 PM (IST)

चरखी दादरी(पुनीत): कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में आए दिन नए नाम शामिल हो रहे हैं। इस बीच हरियाणा के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने दावा किया कि हरियाणा के कई बड़े कांग्रेस नेता डूबते जहाज से छलांग लगाकर भाजपा में आने को तैयार हैं। उनके इस बयान के बाद किरण चौधरी के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं एक बार फिर से तेज हो गई हैं। मंत्री दलाल ने कहा कि भाजपा की नीति अनुसार ही कांग्रेस नेता पार्टी छोड़ने की फिराक में हैं।

 

PunjabKesari

 

मंत्री जेपी दलाल चरखी दादरी के कस्बा झोझू कलां के महिला कालेज में आयोजित यूथ फेस्टीवेल के शुभारंभ पर पहुंचे थे। दलाल ने कहा कि कुर्सी की लड़ाई के लिए विपक्षी पार्टियां किसानों के नाम पर राजनीति करने की जुगत में हैं, जबकि हकीकत यह है कि जिन लोगों ने पंजाब में अपने नेताओं की जमानतें जब्त करवाई वहीं हरियाणा में किसानों के नाम पर बयान देकर प्रदेश का माहौल खराब कर रहे हैं। हरियाणा के किसानों ने इन नेताओं को अच्छी तरह पहचान लिया है। यही कारण है कि किसानों के नाम पर राजनीति करने वालों की खराबमाटी हो रही है। मंत्री ने कहा कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ेगी और न ही अब दोबारा किसान आंदोलन होगा।

 

दलाल ने कहा कि हरियाणा की पंचायत नीति को केंद्र सरकार भी अपनाएगी। आने वाले समय में पंचायतों की तर्ज पर विधानसभा, लोकसभा व राज्यसभा में 50 प्रतिशत महिलाओं को भी आरक्षण देने की पहल होगी। उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह यात्रा सिर्फ पार्टी को बचाने की जद्दोजहद है। कांग्रेस अपनी पार्टी से खिसकते नेताओं को रोकने में नाकाम है। आज कांग्रेस के नेता अपनी पार्टी का साथ छोड़कर दूसरे दलों में शामिल हो रहे हैं। हरियाणा में भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले नेताओं की लिस्ट लंबी होती जा रही है। मंत्री ने कहा कि अब भी कांग्रेस के कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। सही समय आने पर वे भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static