खाटू श्याम के जन्मदिन पर भक्तों को मिला तोहफा, भिवानी से सीधी रेल सेवा की हुई शुरुआत

punjabkesari.in Friday, Nov 04, 2022 - 08:05 PM (IST)

भिवानी: हरियाणा के भिवानी व आसपास के जिलों से राजस्थान के खाटू श्याम की तरफ यात्रा करने के लिए जाने वाले भक्तों को बाबा के जन्मदिन के मौके पर बड़ी सौग़ात मिली है। अब भक्त महज 90 रुपए में भिवानी से खाटू श्याम के लिए सुहाना सफर कर सकेंगे। दरअसल से खाटू श्याम के लिए रेलगाड़ी की शुरुआत की गई है। बता दें कि भिवानी व आसपास के जिलों से हर रोज खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए हजारों लोग सडक़ मार्ग से राजस्थान पहुंचते हैं। वहीं अब भिवानी से खाटू श्याम के लिए सीधी रेल सेवा शुरू हो गई है। भिवानी से लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने रेल को हरी झंडी दिखाकर खाटू श्याम के लिए रवाना किया। यह रेलगाड़ी हर रोज भिवानी से सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर चलेगी तथा दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर खाटू श्याम पहुंचेंगी। भिवानी से चलकर यह रेलगाड़ी चरखी दादरी, रेवाड़ी, अटेली, नारनौल, निजामपुर व रींगस होते हुए जयपुर पहुंचेगी।

 

हिसार में एयरपोर्ट बनने से लोगों को मिलेगा फायदा

 

सांसद धर्मबीर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के बाद देश में रेलवे व सडक़ मार्गों के विस्तार व सुधार के लिए सराहनीय कार्य की जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिसार में एयरपोर्ट शुरू होने से इलाके के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। इसके लिए भिवानी के बामला गांव के पास बड़ा हब बनेगा। इससे क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा। धर्मबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा में हो रहे विकास के चलते दिल्ली के आसपास का हर उद्योगपति दिल्ली छोड़कर हरियाणा का रुख कर रहा है।

 

जानें क्या है ट्रेन का पूरा रूट, एक दिन में लगाएगी एक चक्कर

 

भिवानी से विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि इस ट्रेन के चलने के बाद भिवानी से खाटू श्याम का रेल मार्ग से सीधा संपर्क बन पाएगा। इससे खाटू श्याम के भक्तों के में खुशी की लहर है। उन्होंने बताया कि खाटू श्याम के दर्शन के लिए हजारों भक्त भिवानी से राजस्थान जाते हैं। अब यह ट्रेन शुरू होने से उनका सफर काफी आरामदायक बनेगा। इस मौके पर भिवानी स्टेशन अधीक्षक जीके गुप्ता ने कहा कि यह ट्रेन प्रतिदिन सुबह 5:45 पर भिवानी से चलेगी। करीब 10  बजे यह गाड़ी रिंगस और दोपहर 12:20 बजे दहलका बालाजी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन रात 10.10 बजे भिवानी स्टेशन पर वापस पहुंचेंगी। उन्होंने बताया कि खाटू श्याम जाने वाले भक्तों को इस ट्रेन के रूप में बड़ा तोहफा मिला है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static