कॉलेज छात्रों के लिए बड़ी राहत: पीजी में एडमिशन की तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का मौका!

punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 09:52 AM (IST)

रोहतक: हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) पहले वर्ष के दाखिलों का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह संशोधित शेड्यूल प्रदेश के सभी सरकारी, अनुदानित (एडेड) और स्ववित्तपोषित (सेल्फ फाइनेंस) कॉलेजों में लागू होगा। अब विद्यार्थी सात अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। आवेदन में संशोधन आठ अगस्त तक किया जा सकेगा।

पीजी दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 जुलाई 2026 से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि पहले 26 जुलाई निर्धारित की गई थी। नए शेड्यूल के अनुसार दस्तावेजों का सत्यापन और आपत्तियों का निस्तारण 9 अगस्त तक पूरा होगा। पहली अस्थायी मेरिट सूची 10 अगस्त और अंतिम मेरिट सूची 11 अगस्त को जारी की जाएगी।

पहले चरण में चयनित विद्यार्थियों को 12 से 14 अगस्त तक फीस जमा करनी होगी। खाली सीटों के लिए दूसरे चरण की भौतिक काउंसलिंग 15 अगस्त से शुरू होगी। इसके लिए पोर्टल 16 अगस्त को दोबारा खोला जाएगा। 17 से 23 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ प्रवेश लिए जा सकेंगे। 24 से 30 अगस्त तक प्रतिदिन 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ दाखिले की प्रक्रिया जारी रहेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static