रक्षाबंधन के दिन बहन ने रोया था दुखड़ा, बदले की आग में भाई ने दंपति को मौत के घाट उतार दिया

punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2020 - 07:54 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी): दिल्ली से सटे फरीदाबाद के एक गांव में दो दिन पहले एक दंपति की दर्दनाक हत्या के मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। फरीदाबाद पुलिस के लिए यह हत्याकांड पहेली बन गया था, हालांकि जब घटना स्थल के आस-पास की सीसीटीवी की फुटेज पुलिस के हाथ लगी तो उसमें हत्यारोपी भागते नजर आए। इन आरोपियों की पहचान की गई तो वारदात में शमिल शख्स ऐसा पाया गया जो मृतकों के परिवार से ही संबंध रखता है।

फोटोग्राफ्स थे असली वजह
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दोहरे हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए फरीदाबाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या की वजह कुछ फोटोग्राफ्स फोटो थे, जिन्हें लेकर मृतक सुखबीर मुख्य आरोपी विष्णु की बहन को ब्लैकमेल कर रहा था।

सीसीटीवी की नजरों से नहीं बच पाए हत्यारे
एसीपी धारणा यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 11 अगस्त को फरीदाबाद के गांव जसाना में घर में घुस कर दिन दहाड़े पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने घर में लूटपाट की और मौके से फरार हो गए। जिनकी भागते हुए तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। पुलिस ने उसी सीसीटीवी की मदद से उन तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की है। मुख्य आरोपी विष्णु को फरीदाबाद से और बाकी तीनों आरोपियों को मेरठ से गिरफ्तार किया है।

आरोपी की बहन ने रक्षा बंधन के दिन सुनाया था दुखड़ा
पुलिस पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी मृतिका मोनिका की भाभी का भाई है। जिसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया। आरोपी विष्णु ने पूछताछ में बताया कि मृतिका मोनिका के पति सुखबीर के पास उसकी बहन के कुछ फोटोग्राफ्स थे, जिन्हें लेकर सुखबीर उसकी बहन को ब्लैकमेल कर रहा था। जिसके बारे में उसकी बहन ने उसे रक्षा बन्धन के दिन को बताया था। जिसके बाद रैकी कर उसने प्लानिंग के तहत घटना को अंजाम दिया। 

एसीपी धारणा यादव ने जानकारी देते हुए बताया की आरोपियों ने पति-पत्नी को बंधक बना कर हत्या करने के बाद घर में लूटपाट की, जिसमें घर में रखा कुछ कैश, ज्वैलरी और मृतक दम्पति के मोबाइल फोन शामिल हैं। चोरी के सामान को आरोपियों से बरामद करना अभी बाकी है, जिसके लिए पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेशकर 3 दिन की रिमांड पर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static