फरुर्खनगर में भीषण सड़क हादसा, बस से टकराने के बाद 2 हिस्सों में टूटा ट्रैक्टर

punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2026 - 04:14 PM (IST)

गुडगांव, (ब्यूरो ) : फर्रुखनगर रोड पर आज दोपहर को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बाईपास के पास निजी बस ओर ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घटना के बाद ट्रैक्टर 2 हिस्सों में टूट गया। घटना में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप ऐ घायल हो गया, वही बस चालक को भी चोटे आई हैं। वही बस में बैठी कुछ सवारियों को भी मामूली चोटे आई हैं। घटना के बाद मौके पर जुटी लोगों कि भीड़ में घायलों को अस्पताल भेजा ओर बस में फसे लोगों को रेस्क्यू किया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची ओर मामले की जांच शुरू कर दी। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

प्रत्यक्षदर्शियो की माने तो फर्रुखनगर से गुडगांव के बीच चलने वाली निजी बस जब फर्रुखनगर से बाईपास के पास पहुंची तभी दूसरी दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से जा टकराई। लोगों की माने तो दोनों ही वाहन तेज़ रफ़्तार थे ओर टक्कर लगते ही ट्रैक्टर 2 हिस्सों में टूट गया ओर चालक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। वही बस चालक भी इस घटना में घायल हुआ है। अचानक हुई टक्कर से बस में मौजूद करीब 30 सावरियां झटका लगकर बस के अंदर ही एक दूसरे से टकरा गई जिसमे कई सवारियों को चोटे लगी हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों ओर बस में मौजूद सवारियों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही घटना के असल कारण पाता लगेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static