कैप्टन के बेटे का राजनीति में हार के साथ होगा बोहनी-बट्टा: भाजपा प्रत्याशी

punjabkesari.in Tuesday, Oct 08, 2019 - 05:33 PM (IST)

रेवाड़ी (मोहिंदर भारती): रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुनील यादव मूसेपुर ने आज अपने विरोधियों को जमकर आड़े हाथों लिया। पहले तो उन्होंने पूर्व बिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि कैप्टन अजय सिंह यादव ने अपने बेटे व कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव का बोहनी बट्टा ही हार से करवाया दिया है। 

सुनील ने कहा कि पूर्व बिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने इस इलाके पर लगातार 30 वर्षों तक राज किया है। इन वर्षों के दौरान वे इस क्षेत्र को लूट कर खा गए। उन्होंने कहा कि आज जो युवा बेरोजगार हैं, वे कांग्रेस की ही देन है। कैप्टन अजय सिंह यादव प्रयास करते तो आज बेरोजगारों की लाइन नहीं लगती। 

वहीं उन्होंने भाजपा पार्टी से बागी होकर पर्चा दाखिल करने वाले विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास को भी आईना दिखाया। उन्होंने कहा कि यह वही सुनील यादव है जिन्होंने पार्टी में रहकर रणधीर सिंह के लिए लोगों से वोट मांगे थे, लेकिन जब आम कार्यकर्ता की बारी आई तो उन्होंने बागी होकर पर्चा दाखिल कर दिया। उन्होंने कहा कि रणधीर सिंह कापड़ीवास यह आरोप लगाते हैं कि इस चुनाव में लड़ाई नकली भाजपा व असली भाजपा के बीच है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static