भाजपा ने साफ कर दिया कि लोकसभा-विधान सभा चुनाव एक साथ होंगे या नहीं!

punjabkesari.in Sunday, Feb 03, 2019 - 11:15 PM (IST)

नई दिल्ली(कमल कांसल): भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा चुनाव देखरेख समिति की बैठक जो आज शाम नई दिल्ली में आयोजित की गई और करीब सवा दो घंटे बाद कई अहम निष्कर्षों को निकाल कर खत्म हुई। यहां बैठक के बाद भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव एक साथ कतई नहीं होंगे। बैठक दिल्ली के हरियाणा भवन में प्रदेश लोकसभा प्रभारी कलराज मिश्र की अध्यक्षता में हो रही थी। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।

बैठक के बाद अनिल जैन द्वारा बताई गई तिथियों के अनुसार पार्टी के कार्यक्रम-

  • 4 फरवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुरुग्राम में आमजन के साथ 'भारत के मन की बात-मोदी के साथ' कार्यक्रम कर केंद्र के तैयार हो रहे संकल्प पत्र के लिए सुझाव लेंगे। प्रदेश के सभी 90 विधानसभा में संकल्प पत्र रथ जाएंगे।
  • 13 फरवरी से 20 फरवरी तक मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियान चलेगा।
  • 10 फरवरी को गुरुग्राम, 16 फरवरी को कुरुक्षेत्र, 25 फरवरी को हिसार क्लस्टर की बैठक होगी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हिसार क्लस्टर शक्ति केंद्र पालक और संबंधित लोकसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष को सम्बोधित करेंगे।
  • 26 फरवरी को 100 स्थानों पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में कमल ज्योति कार्यक्रम आयोजित होंगे।
  • 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे, जिसका आयोजन मंडल स्तर पर होगा। शहरी विधानसभा में एक जगह तथा ग्रामीण विधानसभा में तीन जगह कार्यक्रम होगा।
  • 2 मार्च को विधानसभा स्तर पर मोटर साइकिल रैली निकाली जाएगी।

...तो फिर से हरियाणा आ रहे हैं पीएम मोदी व अमित शाह, जानिए तारीख

वहीं लोकसभा प्रभारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कलराज मिश्र ने जींद उपचुनाव की जीत पर भाजपा हरियाणा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूरी भाजपा टीम ने एकजुट होकर मेहनत की। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर आयोजन हो रहे हैं, जिन्हें प्रभावी ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static