HSSC विवादित प्रश्न को लेकर ब्राह्मण समाज में रोष, भाजपा पार्षद ने करवाया मुंडन

punjabkesari.in Sunday, May 13, 2018 - 12:44 PM (IST)

अंबाला(अमन कपूर): HSSC के प्रश्नपत्र में ब्राह्मणों पर पूछे गए विवादित सवाल का मामला गर्माता जा रहा है। जिस पर ब्राह्मण समाज में रोष है। जिसके चलते कैंटोनमेंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष और भाजपा पार्षद सुरेंद्र तिवारी ने मुंडन करवाकर विरोध प्रकट किया। साथ ही उन्होंने HSSC के चेयरमैन को बर्खास्त करने के लिए अनिल विज को ज्ञापन सौंपा। ब्राह्मण समाज के लोगों ने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी तो हजारों ब्राह्मण मुंडन करवाएंगे।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की ओर से पिछले महीने 10 अप्रैल को जूनियर सिविल इंजीनियर पदों के लिए आयोजित की गई परीक्षा में कथित तौर पर एक विवादित प्रश्न बवाल मचा है। विवाद दरअसल प्रश्नपत्र के 75वें प्रश्न को लेकर है। इस प्रश्न में पूछा गया था- हरियाणा में कौन-सा अपशकुन नहीं माना जाता है? इस प्रश्न के लिए चार विकल्प (1) खाली घड़ा (2) फ्यूल भरा कास्केट (3) काले ब्राह्मण से मिलना (4) ब्राह्मण कन्या को देखना दिए गए थे। इस प्रश्न का सही उत्तर ‘ब्राह्मण कन्या को देखना’ बताया गया था।  जिसको लेकर ब्राह्मण समाज आपत्ति और नाराजगी जता रहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nisha Bhardwaj

Recommended News

Related News

static