भाजपा सरकार एक इवेंट मैनेजर कंपनी : हुड्डा

punjabkesari.in Saturday, Jun 23, 2018 - 01:55 PM (IST)

जुलाना(पांचाल): हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार, सरकार ना होकर एक इवैंट मैनेजर कम्पनी है। कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश की भोली-भाली जनता को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है। गुरुग्राम में पिछले दिनों हैपनिंग इन हरियाणा कार्यक्रम आयोजित किया था और कहा था कि इससे 6 लाख करोड़ को आमदनी होगी। 6 लाख तो दूर 6 हजार करोड़ की इन्वेस्टमेंट नहीं हुई। 

जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है प्रदेश की जनता को गुमराह करके लूटने का काम किया जा रहा है। हुड्डा ने जुलाना की नई अनाजमंडी में पूर्व मंडी प्रधान मनोज लाठर की दुकान पर पत्रकारों से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में 60-65 हजार करोड़ रुपए कर्जा प्रदेश पर था लेकिन भाजपा के शासनकाल में वह कर्जा 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपए हो गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static