बीजेपी ने उन लोगों को टिकट दिए हैं जो 2 मिनट पहले पार्टी में शामिल हुए थे: अशोक अरोड़ा

punjabkesari.in Friday, Apr 05, 2024 - 03:41 PM (IST)

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने कांग्रेस पार्टी के आज घोषित किए गए मेनिफेस्टो को देश के सभी वर्गों के हित में बताया है। अशोक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी। फिर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में एक ऐसा संविधान बनाया जिसमें सभी को समान अधिकार दिए गए और कांग्रेस इसी समान अधिकार की लड़ाई लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस मेनिफेस्टो में कांग्रेस ने किसानों की पुरानी मांग को पूरा करने का वादा किया है। किसान कर्ज माफी और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश पर MSP देने का वादा किया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी की सरकार में 1 साल किसान धरने पर बैठे रहे। इस दौरान 750 के आसपास किसान शाहिद भी हुए।  फिर भी भारतीय जनता पार्टी ने किसानों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया।

 

अशोक अरोड़ा ने कहा कि मेनिफेस्टो में बेरोजगारी खत्म करने पर जोर दिया गया है। नौकरियां नहीं होने के चलते आज हमारे नौजवान विदेश में मजदूरी करने जा रहे हैं। साथ ही भाजपा ने जिस अग्निपथ योजना शुरू करके युवाओं के साथ जो खिलवाड़ किया था। उसे भी वापस लेने का वादा किया गया है। अग्निपथ के वापस होने से युवाओं का सम्मान फिर से बढ़ेगा।

कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा नहीं होने पर भाजपा के सवालों पर भी कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस में प्रत्याशी घोषित करने की एक प्रक्रिया है। स्क्रीनिंग कमेटी की दो से तीन बैठकर हो चुकी है।  उम्मीद है कि जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा हो जाएगी।
 

भारतीय जनता पार्टी ने सभी प्रत्याशी घोषित तो कर दिए है, लेकिन अब उनके वापसी की भी बातें चल रही है। आज देश में जिस तरह की हालात बने हुए हैं, उसमें देश के सभी वर्ग इंडिया गठबंधन की तरफ एक आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। कांग्रेस पर कटाक्ष करने से पहले भारतीय जनता पार्टी को अपने अंदर झांकना चाहिए। बीजेपी ने उन लोगों को टिकट दिए हैं जो 2 मिनट पहले पार्टी में शामिल हुए थे। कुरुक्षेत्र प्रत्याशी नवीन जिंदल को भारतीय जनता पार्टी वाले कोयला चोर बताते थे, लेकिन अब वे कोहिनूर बन गए हैं। वहीं अशोक तंवर और रंजीत सिंह चौटाला को भी पार्टी में शामिल करके टिकट दिया गया है, जबकि वह उनकी पार्टी के नहीं थे।

भारतीय जनता पार्टी के 400 पर के नारे पर अशोक अरोड़ा ने कहा कि आज देश में एनडीए विरोधी माहौल है और जनता छिपे हुए नतीजे सामने लाएगी। विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी को जनता नकार चुकी थी। लेकिन कुछ लोगों से समझौता करके इन लोगों ने सरकार बना ली। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी और जनता पार्टी बराबर की दोषी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static