करन दलाल ने भाजपा को फिर पहुंचाया डेंट, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने साथियों के साथ ज्वाइन की कांग्रेस

punjabkesari.in Friday, Aug 16, 2024 - 09:27 PM (IST)

पलवल(दिनेश कुमार): हरियाणा में विधानसभा चुनावो के ऐलान के बाद नेता दल बदलने की होड़ लग गई है। पलवल में कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री करन दलाल ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष यशपाल मावई ने भाजपा को छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस मौके पर उनके दर्जनों साथियों ने भी कांग्रेस ज्वाइन की। इस दौरान पूर्व मंत्री करण दलाल ने सभी को कांग्रेस का पटका पहना कर पार्टी में स्वागत किया।

पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। भाजपा में घुटन महसूस करने वाले नेता कांग्रेस को ज्वाइन कर रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस के नेतृत्व की सरकार बनेगी। वहीं उन्होंने कांग्रेस में सैलजा और हुड्डा की गुटबाजी को नकारते हुए कहा की सभी नेता पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं, आने वाले दिनों में और दूसरी पार्टियों के लोग कांग्रेस में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर नोएडा और गुरुग्राम की तर्ज पलवल जिले का विकास किया जायेगा। यशपाल मावई के कांग्रेस में आने से बैसलात के क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। जिससे पलवल में उनकी जीत निश्चित है। वहीं भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आये यशपाल मावई ने कहा कि भाजपा में मेहनती कार्यकर्ताओं की अनदेखी होती है। वो लोकसभा चुनाव में मोदी जी से प्रभावित होकर भाजपा में गए थे, अब विधानसभा चुनाव नजदीक है इस लिए हुड्डा और करन दलाल से प्रभावित होकर वो कांग्रेस में आये हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static