भाजपा ने संगठन में किया बड़ा बदलाव, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी
punjabkesari.in Saturday, Jul 29, 2023 - 01:59 PM (IST)

चंडीगढ़ : भाजपा ने शनिवार को संगठन में बड़े बदलाव किए है। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने संगठन महामंत्री की नियुक्ति की है। फणीन्द्र नाथ शर्मा को हरियाणा में संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वह असम व त्रिपुरा राज्य में संगठन महामंत्री का दायित्व देख रहे थे। अब उनके स्थान पर असम एवं त्रिपुरा में जीआर रविंद्र राजू को जिम्मेदारी दी गई है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)