विवादित बयान पर भाजपा सांसद की सफाई, कहा- हमारे देश की महिलाएं तो वीर हैं...
punjabkesari.in Saturday, May 24, 2025 - 08:44 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : पहलगाम हमले पर विवादित बयान देकर घिरे भाजपा सांसद ने अब सफाई दी है। अपने बयान पर सफाई देते हुए राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा है कि मेरे बयान का संदर्भ था कि हमारे देश की महिलाओं को झांसी की रानी और अहिल्याबाई होलकर का इतिहास पढ़ाने की जरूरत है। मैं यह कभी नहीं मानता कि हमारे देश की महिलाएं कायर और कमजोर हैं बल्कि हमारे देश की महिलाएं तो वीर हैं।
जांगड़ा ने आगे कहा कि महिलाओं को अपने अंदर झांसी की रानी और अहिल्याबाई होलकर के जब्बे को जगाने की जरूरत है। ताकि जिस तरीके की परिस्थितियों पहलगाम में सामने आई, ऐसी स्थिति से वीरता के साथ लड़ने में सक्षम हों। बता दें कि इससे पहले सांसद ने पहलगाम हमले पर बयान देते हुए कहा था कि महिलाओं को आतंकियों का मुकाबला करना चाहिए था। अगर लड़ी होती तो कम लोगों की मौत होती।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)