Gyan Chand Gupta lost: Panchkula सीट से भाजपा के ज्ञानचंद गुप्ता हारे, 1976 वोटों  से चंद्रमोहन बिश्नोई  ने हासिल की जीत

punjabkesari.in Tuesday, Oct 08, 2024 - 03:47 PM (IST)

पंचकूलाः हरियाणा में पंचकूला जिले की दोनों विधानसभा सीटों का रिजल्ट आ गया है। यहां पंचकूला सीट पर बहुत ही करीबी मुकाबले में कांग्रेस के उम्मीदवार चंद्रमोहन बिश्नोई ने भाजपा के ज्ञानचंद गुप्ता को हराया है। वहीं, कालका सीट भाजपा की शक्ति रानी शर्मा ने कांग्रेस के प्रदीप चौधरी को बड़े अंतर से मात दी है।

पंचकूला सीट पर चंद्रमोहन बिश्नोई को 67253 वोट मिले। वहीं, भाजपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानंचद गुप्ता को 65277 वोट मिले। इस तरह चंद्रमोहन 1976 वोटों से जीत गए।


वहीं, कालका सीट पर भाजपा की शक्ति रानी शर्मा को 60612 वोट मिले। उन्होंने 49729 वोट लेने वाले कांग्रेस के उम्मीदवार प्रदीप चौधरी को 10883 वोटों से हराया है। वोटों की गिनती के लिए जिले में कुल 2 काउंटिंग सेंटर बनाए गए थे। पंचकूला विधानसभा सीट की काउंटिंग सेक्टर 1 स्थित गवर्नमेंट पीजी कॉलेज और कालका सीट की सेक्टर 14 स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में काउंटिंग हुई। गौर रहे कि जिले में 5 अक्टूबर को कुल 65.23 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, जिसमें पंचकूला में 59.37 प्रतिशत और कालका में 72.07 प्रतिशत वोटिंग हुई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static