पंचकूला में दर्दनाक हादसा...घग्गर नदी में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, दोस्तों के साथ घूमने आया था
punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 06:00 PM (IST)
पंचकूला : पंचकूला के पिंजौर थाना क्षेत्र की अमरावती चौकी के अंतर्गत गांव बुर्ज कोटिया में घग्गर नदी में डूबने से पंजाब निवासी 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिकेत, निवासी ककराली, पंजाब के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, अनिकेत अपने करीब पांच-छह दोस्तों के साथ घूमने के लिए बुर्ज कोटिया स्थित घग्गर नदी पर आया था। इसी दौरान वह नदी के पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की ERV-526 मौके पर पहुंची।
अमरावती चौकी पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बताया जा रहा है कि घग्गर नदी और इसके आसपास के क्षेत्र में अक्सर लोग मौज-मस्ती और पार्टी करने के लिए पहुंचते हैं। बरसात के मौसम में नदी में अचानक पानी का बहाव बढ़ने के कारण यहां हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और लोगों को नदी में जाने से रोकने की मांग की है।