Haryana: BJP की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक शुरु, अमित शाह के नेतृत्व में बनेगी विधानसभा चुनाव की रणनीति

punjabkesari.in Saturday, Jun 29, 2024 - 12:31 PM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने की कवायद में जुटी भाजपा की आज पंचकूला में अहम बैठक होने जा रही है। सेक्टर- 3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री एवं विधानसभा चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान, सहप्रभारी बिप्लब कुमार देब, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

यह बैठक दो सत्रों में होगी। पहले सत्र की बैठक शुरु हो गई है। वहीं दूसरा सत्र एक से पांच बजे तक चलेगा, जिसे गृहमंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे और विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाएंगे। सीएम नायब सिंह सैनी ने बताया कि शाह की मौजूदगी में विधानसभा चुनाव को लेकर एक राजनीतिक प्रस्ताव भी पास किया जाएगा। अमित शाह का जो मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा। उस मार्गदर्शन को हरियाणा में अक्षरांश धरातल पर उतरेंगे। बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी कार्यों पर भी चर्चा की जाएगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static