भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पन्ना प्रमुखों के साथ की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

punjabkesari.in Sunday, Apr 02, 2023 - 05:02 PM (IST)

इंद्री (मैनपाल कश्यप) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ रविवार को करनाल के इंद्री पहुंचें। जहां उन्होंने बीजेपी पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक की। इस दौरान किसानों पर पड़ी मौसम की मार के सवाल पर ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि पिछले सालों की तुलना में अबकी बार गेहूं की फसल पर मौसम की भारी मार पड़ी है। मौसम परिवर्तन की चर्चा पूरे विश्व में होती है। लेकिन किसानों पर जो मौसम की मार पड़ी है उसके लिए हरियाणा सरकार पीड़ित किसानों को मुआवजा भी दे रही है। प्रतिवर्ष औसतन 1100 करोड़ रुपए का मुआवजा हरियाणा सरकार किसानों को देती आ रही है। वर्ष 2015 में भी भयंकर ओलावृष्टि हुई थी, इस दौरान सरकार ने किसानों को 1 हजार करोड़ तक का मुआवजा दिया था। उन्होंने कहा कि उसी प्रकार से अबकी बार भी मोटा नुकसान हुआ है। किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए हरियाणा सरकार सर्वे करवा रही है। डिजास्टर मैनेजमेंट के माध्यम से मिलने वाले मुआवजे के लिए भी सरकार ने पोर्टल खोला है। ऐसे में किसान अपने नुकसान को रजिस्टर जरूर करवाएं। क्योंकि किसानों के पास मुआवजा राशि तभी पहुंचेगी, जब बीमा कंपनियां खेतों में हुए नुकसान का सर्वे कर लेंगी। इसके अलावा सरकार ने गिरदावरी के भी आदेश दिए हुए हैं। किसानों के नुकसान के प्रति सरकार पूरी तरह से संवेदनशील है। अधिकारी भी किसानों की बातों को सुन रहे हैं और सरकार भी लेकिन किसान भाई भी सरकार का सहयोग करें और रजिस्ट्रेशन व गिरदावरी जरूर करवाएं।

अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए केंद्र राज्य मिलकर काम कर रहे हैः ओमप्रकाश धनखड़

इस दौरान विपक्ष आपके समक्ष पर बोलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष अपना संगठन तक नहीं बना पा रहा है। ऐसे में कम से कम वे विपक्ष आपके समक्ष अभियान चलाकर अपने दिल का दिलासा तो दे रहे है। टोल में बढ़ोत्तरी के सवाल पर ओपी धनखड़ ने कहा कि अर्थव्यवस्था को ओर भी बेहतर करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार अच्छी तरह से कार्य कर रहे हैं। अगर अपने आसपास के देशों पर नजर डाली जाए तो अर्थव्यवस्था फेल होने के कारण उनका हाल कैसा है। सरकार संतुलन के साथ चलती है। वहीं पंजाब के मुद्दे पर धनखड़ ने कहा कि पंजाब के जो हालात बने हुए हैं उसके लिए वहां की सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई राष्ट्रविरोधी गतिविधि ना हो।

5 अप्रैल तक 4 लाख पन्ना प्रमुख बनाने का लक्ष्यः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  ओमप्रकाश धनखड़  कहा कि ये बैठक पन्ना प्रमुखों के साथ थी। इस बैठक में रणनीति बनाई गई कि पार्टी को और  मजबूत कैसे बनाया जाए, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को कैसे जोड़ा जाए,  पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को घर-घर कैसे पहुंचाया जाए। इसको लेकर रणनीति बनाई गई और कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र दिया गया। इस मीटिंग में प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, प्रभारी बिप्लब देव भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में 3652 पन्ना प्रमुख शामिल हुए। हरियाणा में कुल  20000 बूथ हैं इन बूथों पर 400000 पन्ना प्रमुखों की रचना तैयार की जा रही। इस दौरान उन्होंने कहा आज का कार्यक्रम काफी अच्छा रहा है। पार्टी का कार्यकर्ता काफी मेहनत कर रहा है। 5 अप्रैल तक 4 लाख पन्ना प्रमुख तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। 6 अप्रैल को सभी पन्ना प्रमुख और कार्यकर्ताओं के घर पर पार्टी का झंडा फहराएंगे। ये सिर्फ पार्टी का कैडर नहीं है बल्कि प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का काम हमारे पन्ना प्रमुख करेंगे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Recommended News

Related News

static