फरीदाबाद: बीके अस्पताल का नाम होगा अटल बिहारी वाजपेयी अस्पताल, नोटिफिकेशन जारी

punjabkesari.in Wednesday, Dec 16, 2020 - 10:58 AM (IST)

फरीदाबाद: राज्य सरकार ने बादशाह खान (बीके) अस्पताल का नाम बदल कर  अटल बिहारी वाजपेयी सिविल अस्पताल कर दिया गया है।  इस संबंध में सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। वर्षों से जिला अस्पताल को बादशाह खान (बीके) अस्पताल के नाम से जाना जाता था। 200 बिस्तरों की क्षमता वाले इस अस्पताल का पहले बीके सामान्य अस्पताल नाम था।

PunjabKesari
पहले भी बदल चुका नाम
प्रदेश की भाजपा सरकार ने सामान्य अस्पताल का नाम बदलकर नागरिक अस्पताल कर दिया था। अब सरकार ने फिर से नए आदेश जारी कर नागरिक अस्पताल बीके का नाम बदल दिया है। इसे बादशाह खान सिविल अस्पताल की जगह अटल बिहारी वाजपेयी सिविल अस्पताल का नाम दिया गया है। सरकार के निर्देश के बाद अस्पताल में होने वाले कार्यों में अब अटल बिहारी वाजपेयी सिविल अस्पताल लिखा जाने लगा है। स्वास्थ्य अधिकारियों की तरफ से होने वाले पत्राचार में भी अब इसी नाम का ही इस्तेमाल किया जा रहा है।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Related News

static