हरियाणा विधानसभा चुनाव: चंडीगढ़, पंजाब व हिमाचल की सीमा पर नाकाबंदी शुरू

punjabkesari.in Sunday, Sep 22, 2019 - 06:36 PM (IST)

पंचकूला (उमंग): हरियाणा में चुनावी बिगुल बजने के बाद आचार संहिता लागू की जा चुकी है, जिसे प्रशासन सख्ती से लागू करने के लिए जुट गया है। इसके चलते हरियाणा हरियाणा से लगते चंडीगढ़, पंजाब व हिमाचल की सीमा पर नाकाबंदी शुरू कर दी गई है। इस बारे में पंचकूला के पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि जिले में चुनाव के दौरान उम्मीदवार व नागरिको का लाइसेंसी हथियार जमा होंगे।

उन्होंने बताया कि जिलें में 2017 हथियारों के लाईसेंस हैं, जिन पर 2300 के करीब हथियार है। पहले से ही 700 के करीब हथियार जमा हैं, बाकि के हथियार 15 दिन के अन्दर जल्दी ही जमा करवाने की अपील की गई है।  असलहे व नकदी लेकर चलने पर प्रतिबंध होगा। चंडीगढ़, पंजाब व हिमाचल की सीमाए पर नाकाबंदी शुरू कर दी है। शरारती व बदमाश किस्म के लोगों पर पुलिस की नजर है। इस अवसर पर नवीन आहुजा, मनीता मलिक आदि उपस्थित थे।

वहीं पंचकूला जिला उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव 27 सितम्बर से नामांकन शुरू होगें। 4 अक्टूबर को नामांकन की अंतिम तिथि घोषित की गई है। 5 अक्टूबर को नामांकन की जांच होगी। 7 अक्टूबर को नाम वापसी की तिथि है। 21 अक्टूबर को मतदान की तिथि घोषित की गई है। 24 अक्टूबर को  मतों की गिनती होगी। प्रत्येक उम्मीदवार चुनाव में 28 लाख से ज्यादा खर्च नहीं कर पाएंगा। उम्मीदवार को अपराधिक रिकॉर्ड की पूरी जानकारी देनी होगी। चुनाव प्रचार में प्लास्टिक सामग्री पर बैन लगाया गया है। मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि जिला पंचकूला में कालका तथा पंचकूला दो विधानसभा क्षेत्र है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static