Kurukshetra: खेल के दौरान बच्चों में खूनी संघर्ष, एक मौत व एक गंभीर घायल

punjabkesari.in Tuesday, Dec 26, 2023 - 06:55 PM (IST)

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोर): हरियाणा में अपराध की छाप अब बच्चों में भी दिखाई देने लगी है। पिहोवा उपमंडल के गांव मगुथलागढ़ से एक ऐसा ही मामला सामने आया है,जहां खेल खेल में बच्चों में लड़ाई हो गई। देखते देखते यह बच्चों की लड़ाई कुछ देर में खूनी संघर्ष में बदल गई है। इस दौरान बच्चों के एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकूओं वार कर दिया। जिसमें एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस झगड़े में एक घायल भी हो गया है। जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

बच्चों की इस खूनी झड़प में घायल शुभकर घटना को लेकर बताया कि  सब लोग गुमथलागडू अनाज मंडी में खेल रहे थे। इस दौरान प्रिंस ने आदित्य पर चाकुओं से दनादन वार कर दिया। घटना के समय वह भी पास खड़ा था। जिससे उसको भी चाकू से उसने मार दिया। प्रिंस इस घटना को अंजाम देकर मौके से नौ दो ग्यारह हो गया। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static