दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, रंजिश में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

punjabkesari.in Tuesday, Aug 08, 2023 - 07:08 PM (IST)

हिसार (विनोद सैनी) : शहर के सूर्यनगर एरिया में दो गुटों में हुए विवाद में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात सोमवार दोपहर की है। अनिल नाम के युवक को उसके घर से दो युवक बुलाने आए और कुछ दूरी पर ले जाकर करीब एक दर्जन युवकों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर चाकुओं से गोद दिया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए भर्ती कराया तो युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक अनिल के पिता रामनिवास के बयान पर करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

पिता रामनिवास ने बताया कि बागड़ी सर्विस स्टेशन के पास वारदात को अंजाम दिया गया है। अनिल की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी छह माह की बेटी है। रामनिवास का एक बेटा व दो बेटियां है। पुलिस के अनुसार दूसरे पक्ष का एक युवक भी घायल हुआ है। घायल का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पिता के बयान पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि अनिल को घर से दो लड़के बुलाकर ले गए थे। आगे जाकर उनके और साथी मिल गए। उसके साथ मारपीट की और जो लोग घर से बुलाकर ले गए थे वे दोनों मौके से भाग गए। इसके बाद 12 और लोगों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। अनिल माता पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी छह माह की एक बेटी है। हम शव को तब तक नहीं उठाएंगे जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती।

डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि मृतक अनिल सूर्य नगर का रहने वाला था। जिन पर हत्या का आरोप है उनमें से एक आरोपी भी घायल है जो सिविल अस्पताल में भर्ती है। हत्या का कारण आपसी गाली गलौच व रंजिश बताई गई है। जो भी इस मामले में शामिल हैं उनकी जल्द गिरफ्तारी होगी। हमारी पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी हुई है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static