दो दोस्तों पर किया चाकू व डंडे से हमला, केस दर्ज

punjabkesari.in Sunday, May 04, 2025 - 10:32 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): दो दोस्तों पर तीन युवकों द्वारा चाकू व डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही धनकोट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।

 

धनकोट पुलिस चौकी में रोहित निवासी सेक्टर-102 ने शिकायत में बताया कि वह और उसका दोस्त दोनों अपने घर पर थे तो अचानक तीन लोगों ने चाकू व डंडे से हमला कर घायल कर दिया। यह मामला गत 25 अप्रैल का है। वहीं अब पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। वहीं, जांच अधिकारी का कहना है कि मामला आपसी लेनदेन का है। 

 

रोहित ने बताया कि वह सेक्टर-102 की सनसिटी अवेन्यू में रहता है। गत 25 अप्रैल को 8 बजे हरप्रीत सिंह अपने दो दोस्तों अर्जुन वर्मा व रमनदीप के साथ ग्रांड ऑर्च सेक्टर-58 में रह रहे हैं। आरोप है कि हरप्रीत ने चाकू रोहित पर चाकू से हमला कर दिया जबकि रमन ने डंडा रोहित के सिर पर मारा। मारपीट होते देख रोहित को मोहित छुडाने आया तो उसे भी आरोपियों ने डंडा मार दिया। इसके बाद मोहित ने हाथ-पैर जोड़कर आरोपियों से भाग निकला। जबकि रोहित के साथ काफी देर तक मारपीट की जाती रही। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। जब उसे होश आया तो वह अस्पताल में पहुंचाया जा चुका था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का आपसी लेन-देन का मामला है। हालांकि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static