हत्या या आत्महत्या! हांसी में घर में मिले इस हालत में मिले मां-बेटे के शव, महिला के चेहरे पर चोट के निशान

punjabkesari.in Monday, Sep 02, 2024 - 02:08 PM (IST)

हांसी : हरियाणा के हिसार में बीती रात मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। महिला का शव कमरे में दुपट्टे से लटका मिला। बेटे का शव कमरे के फर्श पर पड़ा था। महिला के चेहरे और सिर पर चोट के निशान हैं। मां-बेटे की पहचान माया देवी और केशव के रूप में हुई है। वे हांसी क्षेत्र के गांव महजत के रहने वाले थे। सूचना मिलते ही हांसी पुलिस के डीएसपी रविंद्र सांगवान मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फिलहाल दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम आज हांसी के सिविल अस्पताल में कराया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक महिला के दो बेटे हैं। केशव नौवीं क्लास में पढ़ता था। उसका शव मिला है। दूसरा बेटा करीब 12 साल का है। वह सातवीं क्लास में पढ़ता है। महिला माया देवी का पति रामदिया खेती करता है। 

वहीं डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि रात को सूचना मिलते ही हांसी सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया था। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए हांसी के नागरिक असपताल में भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static