आज कनाडा से कुरुक्षेत्र पहुंचेगा युवक का शव, 18 दिन पहले हुई थी मौत...मिलने वाला था वर्क वीजा
punjabkesari.in Sunday, Jun 07, 2026 - 11:36 AM (IST)
कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के युवक का शव आज कनाड़ा से उसके पैतृक गांव पहुंचेगा। जिसके बाद आज उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सभी लोग सुबह से ही वीरेन के घर पहुंच रहे हैं।
बता दें कि वीरेन करीब दो साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। वीरेन की मौत 18 दिन पहले कनाडा में उस समय हुई थी, जब वह हर रोज की तरह रात को कमरे में सोने गया था। अगले दिन सुबह कमरे से बाहर नहीं आने पर साथ रहने वाले उसके चचेरे भाइयों ने उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। बाद में पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। घटना के बाद से परिवार सदमे में है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)