बोलेरो गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत, दुल्हा-दुल्हन सहित 6 बाराती हुए घायल

punjabkesari.in Saturday, Jun 19, 2021 - 12:26 PM (IST)

हांसी (संदीप सैनी) : बरवाला रोड पर भाटला गांव के पास आज सुबह हादसा हो गया। जहां शादी से वापिस आ रही बलेरो गाड़ी को डंपर ने टक्कर मार दी। दर्दनाक सड़क हादसे में बुलेरो में सवार दुल्हा-दुल्हन सहित 6 बाराती घायल हो गए व 11 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस व एम्बुलेंस दुर्घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां से दुल्हा-दुल्हन व अन्य बारातियों की गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया गया। 

जानकारी के अनुसार हांसी के नजदीक बड़सी गांव निवासी अनिल कुमार की बारात पंजाब के जालंधर में गई थी। शनिवार सुबह बारात वापिस आ रही थी कि भाटला गांव के पास सामने से आ रहे एक डंपर का टायर फटने से वह असंतुलित होकर बारातियों से भरी बुलेरो गाड़ी से जा टकराया। हादसा इतना जबदस्त था कि बुलेरो के परखच्चे उड़ गए और दूर खेतों में जा गिरी। बुलेरो में सवार दुल्हा अनिल व दुल्हन अमृता के अलावा अन्य करीब 6 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए है। दुल्हे की भानजी 11 वर्षीय स्नेहा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में महिला रिंकू, सुनीता, मांगेराम, धर्मबीर आदि घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरु कर दी है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि अनिल कुमार पलंबर का काम करता है और शुक्रवार को बारात जालंधर गई थी। शुक्रवार रात शादी समारोह था और सुबह वह जालंधर से वापिस बड़सी गांव के लिए चले थे। लेकिन गांव पहुंचने से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर ही उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। चालक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरु कर दी है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static