बेकाबू ट्रॉले ने मारी कई गाड़ियों को टक्कर, क्लीनर चलते ट्राले से नीचे गिरा, कुचलकर हुई मौत

punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2026 - 09:34 AM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर ग्वाल पहाड़ी इलाके में एक तेज रफ्तार ट्राला अचानक बेकाबू हो गया। अनियंत्रित ट्राला ने सड़क पर चल रहे कई वाहनों को एक के बाद एक पीछे से टक्कर मार दी। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

यह हादसा इतना भयानक था कि ट्रक में जोरदार झटके लगने के कारण ट्राला का क्लीनर चलती गाड़ी से सीधे सड़क पर आ गिरा। सड़क पर गिरने की वजह से वह उसी ट्रक के पहियों की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सन्नी यादव के रूप में हुई है।हादसे के बाद भी ट्रक चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। वह सड़क पर अन्य वाहनों को नुकसान पहुंचाते हुए तेजी से ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शनि यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

 

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि फरार ट्रक चालक की तलाश के लिए घटनास्थल और उसके आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि गाड़ी के नंबर और आरोपी चालक की पहचान जल्द ही कर ली जाएगी और उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static