ब्राह्मण खाप बन रही हरियाणा में ब्राह्मणों की एकजुटता का मंच- अशोक शर्मा

punjabkesari.in Thursday, Feb 29, 2024 - 06:52 PM (IST)

चंडीगढ (चन्द्र शेखर धरणी): ब्राह्मण खाप हरियाणा में ब्राह्मणों की एकजुटता का मंच बन रही है पुराने समय में खापों को एक पंचायती दंडात्मक व्यवस्था समझा था। लेकिन अब ब्राह्मण खाप हरियाणा ने इसका स्बरूप बदला है। ब्राह्मण खाप ने समाज की एकता के लिए जो मंच तैयार किया है वो ब्राह्मण समाज की समाजिक एकरूपता को दर्शाता है। आज ब्राह्मण खाप हरियाणा में ब्राह्मणो के उत्थान के लिए दिन रात कार्य कर रही है जिसके तहत हमारे ब्राह्मण समाज के युवा लड़के व लड़कियों की शादी के लिए एक मेट्रीमोनियल वेबसाइट बनायी जा रही है। ताकि समाज के बच्चों की शादियां भी समय पर हो किसी भी ब्राह्मण परिवार को किसी समस्या का सामना न करना पड़े ब्राह्मण समाज के मेधावी बच्चों को आगे पढ़ाने का बीड़ा भी ब्राह्मण खाप हरियाणा उठा रही है ब्राह्मण रेजीमेंट के निर्माण के लिए ब्राह्मण खाप हस्ताक्षर अभियान चला रही है। ब्राह्मण खाप 

हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा ने बतलाया कि ब्राह्मण खाप पुरे प्रदेश के ब्राह्मणों को एक मंच पर लाकर ब्राह्मण समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी पर परिचर्चा के लिए करनाल मे ब्राह्मण अधिवेशन का आयोजन कर रही है जिसमें पूरे हरियाणा के ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि पूर्व प्रतिनिधि व ब्राह्मण समाज की जितनी भी संस्थाएं हैं सबको ब्राह्मण अधिवेशन में आने का न्यौता दिया जा रहा है अशोक शर्मा प्रदेशाध्यक्ष बरामद आप हरियाणा ने बताया कि इस अधिवेशन को सफल आयोजन के लिए पूरे हरियाणा प्रदेश का दौरा किया जा रहा है और यह ऐसा मंच तैयार किया जा रहा है जिस पर ब्राह्मण समाज का हर व्यक्ति मुख्यातिथि है और हर व्यक्ति मुख्य वक्ता है यहाँ पर मंथन के बाद जो भी समाज का फ़ैसला हो उसको धरातल पर लाने का प्रयास किया जाएगा


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static