फरीदाबाद नगर निगम के रिश्वतखोर कर्मचारी गिरफ्तार, रेहड़ी लगाने वाली महिला से मांगी थी रिश्वत

punjabkesari.in Thursday, Oct 06, 2022 - 10:44 PM (IST)

फरीदाबाद(अनिल): विजिलेंस विभाग की टीम ने निगम के दो कर्मचारियों को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों ने रेहड़ी लगाने की इजाजत देने के लिए 15 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर दोनों को विजिलेंस द्वारा काबू कर लिया गया।

 

15 हजार रुपए की डिमांड कर 12 हजार के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार

 

जानकारी के अनुसार नगर निगम में कार्यरत नसीम खान और ट्यूबवेल ऑपरेटर ओमबीर के खिलाफ शिकायत दी गई थी। महिला का आरोप था कि बुध बाजार में रेहड़ी लगाने की परमिशन देने के नाम पर दोनों ने 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग की है। आज महिला से 12 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए आरोपियों को विजिलेंस विभाग की टीम ने मौके पर रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। नसीम खान और ट्यूबवेल ऑपरेटर ओमवीर को गिरफ्तार करने के बाद  आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static