खोखरी गांव में 6 महीने से टूटा नहर का पुल, खेतों तक जाने के लिए लंबा चक्कर काटने को मजबूर किसान

punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2026 - 09:00 PM (IST)

जींद: जिले के खोखरी गांव में हांसी ब्रांच नहर पर बना पुल पिछले छह महीने से अधिक समय से टूटा हुआ है। पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण आसपास के किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। इससे किसानों को रोजाना परेशानी के साथ-साथ अतिरिक्त समय और ईंधन भी खर्च करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, यह पुल खेतों की ओर जाने वाले किसानों के लिए महत्वपूर्ण रास्ता है। पुल टूटने के बाद आवागमन प्रभावित हो गया है और किसानों को दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। ट्रैक्टर, कृषि उपकरण और अन्य वाहन लेकर खेतों तक पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है।

PunjabKesari

किसानों का आरोप है कि पुल को टूटे हुए छह महीने से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से इसकी मरम्मत को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार समस्या की ओर ध्यान दिलाने के बावजूद पुल की सुध नहीं ली जा रही।

किसानों ने जींद प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर पुल की जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके और खेतों तक आवागमन सुचारू हो सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static