कृष्ण कुमार बेदी का बयान, कहा- आंदोलन में हरियाणा का कोई किसान नहीं शामिल, पंजाब के Farmer को दी ये सलाह

punjabkesari.in Friday, Dec 06, 2024 - 06:04 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज): आज यानी शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल बेदी महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए पहुंचे थे। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल बेदी ने किसान आंदोलन के एक बार फिर से शुरू होने पर प्रतिक्रिया दी है।

आंदोलन में हरियाणा के किसान शामिल नहीं हैः कृष्ण बेदी

किसान आंदोलन को लेकर एक बार सरकार और किसानों के बीच में फिर से टकराव की संभावनाएं हो गई है। वहीं, कृष्ण बेदी ने दावा किया है कि इस आंदोलन में हरियाणा के किसान शामिल नहीं है, बल्कि पंजाब के जत्थेदार किसान है, जिनकी छोटी-मोटी समस्याएं है उसको केंद्र सरकार की सरकार और कोर्ट के आदेश पर हल किया जाएगा।

कांग्रेस पर निशाना साधा

कृष्ण बेदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस संविधान खत्म करने की बात करती है एक पॉइंट भी सामने ला दे कांग्रेस सवाल कर भागने वाली पार्टी है। कृष्ण बेदी ने कहा कि किसानों के लिए हरियाणा सरकार ने सबसे ज्यादा काम किया है। ऐसी फसलों का भी मुआवजा दिया गया है, जो फसल अबकी बार नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए 24 फैसले एमएसपी पर खरीदने का वादा किया है। साथ ही पैराली प्रबंधन के लिए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सरकार को शाबाशी दी है जबकि पंजाब में ऐसा नहीं हो रहा यह सभी पंजाब के किसान है।

संविधान कभी भी खत्म नहीं हो सकताः कृष्ण बेदी

कृष्ण बेदी ने कहा कि कांग्रेस संविधान खत्म करने का आरोप भारतीय जनता पार्टी पर लगा रही है, जबकि कांग्रेस के पास एक भी जवाब ऐसा नहीं है कि भाजपा कैसे संविधान को खत्म कर रही है। उन्होंने कहा कि संविधान कभी भी खत्म नहीं हो सकता, क्योंकि यह डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का बनाया हुआ संविधान है जिसने न केवल भारत को बल्कि विश्व को भी राह दिखाई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सबके सामने संविधान के सभी बिंदुओं को स्पष्ट किया था लेकिन कांग्रेस के पास न हीं तो कोई सवाल है और उन्हें ही कोई जवाब है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static