फतेहाबाद में नशे के खिलाफ चलाया गया अभियान, भारी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा

punjabkesari.in Sunday, Feb 19, 2023 - 05:36 PM (IST)

फतेहाबाद(रमेश): फतेहाबाद में बढ़ते नशे पर सामाजिक रूप से रोकथाम लगाने  और नशे के दुष्परिणाम से जागरूक करने के उद्देश्य से आज भूना में नशा मुक्त संकल्प अभियान आरंभ किया गया। जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. विरेंद्र सिवाच द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व एक नशामुक्त रैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

वहीं कार्यक्रम के आयोजन डॉ. सिवाच ने कहा कि फतेहाबाद जिला बुरी तरह से नशे की गिरफ्त में आ चुका है। हालत यह हो गई है कि अब रात के समय लोगों को अपने घरों से बाहर निकलते हुए भी डर लगता है। आए दिन चोरी, लूट, स्नैचिंग जैसी वारदातें हो रही हैं। इसका बड़ा कारण नशा ही है। नशे की दलदल में फंसे युवा नशे के लिए अपराध की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज समाज को नशे के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपना अधिक से अधिक समय खेलों को दें, ताकि नशे की तरफ उनका ध्यान ही न जा सके। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन के साथ-साथ समाज का भी दायित्व है वे नशे जैसे बुराई को खत्म करने के लिए आगे आए। अन्यथा वो दिन दूर नहीं जब फतेहाबाद की हालत पंजाब जैसी हो जाएगी। कार्यक्रम में कोच डॉ. पवन भी नशे के खिलाफ अलख जगाते हुए पंताड़ा से दौड़ लगाते हुए 51 किलोमीटर की दूरी तय कर भूना में पहुंचे और युवाओं को नशे से बचने और खेलों में भाग लेने का आह्वान किया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)        

 

 

 

 

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

जोरों पर शीला राठी का प्रचार अभियान, लोगों का मिल रहा भरपूर समर्थन

गन्नौर में जोर-शोर से चल रहा देवेंद्र कादियान का जनसंपर्क अभियान, गांव राजलू गढ़ी में पहुंच कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने भंग की हरियाणा विधानसभा, संवैधानिक संकट के चलते नायब सैनी ने लिया फैसला

Big Breaking : पिहोवा से भाजपा उम्मीदवार ने लौटाई टिकट, विरोध के चलते लिया बड़ा फैसला

जींद में प्रदीप गिल के चल रहे ताबड़तोड़ कार्यक्रम, लोगों का मिल रहा भरपूर जनसमर्थन

INLD-BSP गठबंधन ने जारी की 11 उम्मीदवारों की लिस्ट, सुनैना को फतेहाबाद, डबवाली से आदित्य चौटाला को टिकट

फतेहाबाद में विवाहिता की हत्या, ससुराल वालों पर लगे गंभीर आरोप... पति सहित 4 पर केस दर्ज

फतेहाबाद में 2 वर्षीय बच्ची की मौत, घर के बाहर खेलते हुए जोहड़ में गिर गई थी मासूम

फतेहाबाद से भाजपा प्रत्याशी दुड़ाराम किसानों ने किया विरोध, आनन-फानन में भाषण खत्म कर निकले विधायक

बेटे भव्य के प्रचार में उतरे कुलदीप बिश्नोई का भारी विरोध, लोगों से हुई तीखी नोंकझोंक