कैंटर चालक की हत्या, फतेहाबाद में हुआ था दूसरे चालक से झगड़ा
punjabkesari.in Tuesday, Sep 26, 2023 - 08:07 AM (IST)

फतेहाबाद: हरियाणा के सिरसा शहर निवासी ट्रक चालक की फतेहाबाद के साथ लगते धांगड़ गांव के निकट रविवार देर रात हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप साथी कैंटर चालक है। सदर थाना पुलिस ने मृतक कैंटर चालक के पिता की शिकायत पर उसके साथी चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सिरसा शहर के कीर्ति नगर क्षेत्र निवासी हरनारायण ने बताया कि उसका बड़ा पुत्र संजय (30) सिरसा निवासी सुखजिंद्र सिंह का तीन-चार महीने से कैंटर चलाता था। रविवार को सिरसा की जगदम्बा पेपर मिल से पेपर लोड करके तीन कैंटर दिल्ली भेजे गए।
उनमें से एक कैंटर उसका पुत्र संजय, दूसरा कैंटर सिरसा के ही नरेलखेड़ा गांव निवासी गुरजंट सिंह और तीसरा कैंटर हिसार निवासी पटेल चला रहा था। रात करीब साढ़े 12 बजे उन्हें पता चला कि हिसार-सिरसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर धांगड़ गांव के पुल से करीब एक किलोमीटर पीछे गुरजंट ने संजय के कैंटर के आगे अपना कैंटर लगाकर उसे रुकवा लिया। इसके बाद गुरजंट ने संजय के कैंटर के पास जाकर उससे झगड़ा किया।
आरोप है कि उसने लोहा परखी से संजय के गले और शरीर पर वार किये गम्भीर रूप से घायलावस्था में संजय को नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मृतक संजय शादीशुदा था। उसकी एक पुत्री और एक पुत्र है। आरोप है कि गुरजंट सिंह संजय से रंजिश रखता था और बार-बार मारने की धमकी देता था। सदर थाना फतेहाबाद प्रभारी यादविंद्र सिंह ने बताया कि संजय के पिता हरनारायण की शिकायत पर आरोपी चालक गुरजंट सिंह के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ravi Pradosh vrat 2023: दिसंबर माह के पहले प्रदोष व्रत पर करें ये उपाय, फर्श से अर्श पर पहुंच जाएगा व्यापार

Masik Shivratri: साल की आखिरी मासिक शिवरात्रि पर इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे भोलेनाथ

दो दिवसीय दौरे पर कल लखनऊ आएंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, हार्ट फाउंडेशन के कार्यक्रम में होंगी शामिल

खत्म हुआ 6 महीने का इंतजार, इस तारीख को होंगे कुश्ती संघ के चुनाव