कैंटर और टाटा मैजिक बीच हुई जबरदस्त भिड़त, 20 लोग हुए घायल
punjabkesari.in Thursday, Apr 22, 2021 - 12:26 PM (IST)

पानीपत (सचिन) : पानीपत के इसराना थाना क्षेत्र के डाहर गांव के पास बुधवार को एक हादसा हो गया जहां एक कैंटर ड्राइवर ने ओवरटेक करने के प्रयास में टाटा मैजिक में पीछे से टक्कर मार दी। इस कारण टाटा मैजिक सड़क किनारे पड़े पत्थरों पर चढ़ गया। टाटा मैजिक में सवार 8 महिलाओं व बच्चों समेत 20 लोग घायल हुए हैं। जबकि टक्कर के बाद चालक कैंटर समेत भाग निकला। पुलिस ने सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।
मतलौडा ब्लॉक के गांव अलुपुर निवासी सोमदत्त ने बताया कि कुछ दिन पहले विकास नगर निवासी उनकी दादी प्रकाशी देवी का निधन हो गया था। बुधवार को करीब 25 लोग टाटा मैजिक में सवार होकर दादी की गमी में गए थे। शाम करीब 4:30 बजे सभी विकास नगर से वापस लौट रहे थे। जब वह डाहर गांव और टोल प्लाजा के बीच पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आए एक कैंटर के चालक ने ओवरटेक करने के प्रयास में टाटा मैजिक में टक्कर मार दी। जिससे टाटा मैजिक सड़क किनारे पड़े पत्थरों पर जा चढ़ा। जोरदार टक्कर लगने के कारण कई आपस में दब गए। जिससे करीब 20 लोगों को चोट लगी। हालांकि, किसी को गंभीर चोट नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल भेजा और टाटा मैजिक को किनारे किया। जब तक कैंटर चालक भाग चुका था। अधिकतर लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
सिंगापुर का पडांग देश का 75वां राष्ट्रीय स्मारक बना, यहीं से नेताजी ने दिया था ‘दिल्ली चलो'' का नारा

सिंगापुर का पडांग देश का 75वां राष्ट्रीय स्मारक बना, यहीं से नेताजी ने दिया था ‘दिल्ली चलो'' का नारा

Recommended News

Damodar Dwadashi: आज करें ये आसान काम, मिलेगा धन और सम्मान

श्रावण का आखिरी उपायः इस दिन भगवान शिव को चढ़ाएं लाल मसूर की दाल, मिलेगा ऐशो-आराम

इमाम हुसैन ने समानता और भाईचारे को बहुत महत्व दिया: प्रधानमंत्री मोदी

बिजनौर में पुजारी बेगराम की हत्या का खुलासा: एक आरोपी गिरफ्तार, मंदिर की जमीन कब्जा करने का पुजारी ने किया था विरोध