Captain Ajay Yadav Big decision: Congress छोड़ने के 2 दिन बाद कैप्टन अजय यादव का बड़ा फैसला, Post शेयर कर रखी दिल की बात

punjabkesari.in Sunday, Oct 20, 2024 - 09:17 AM (IST)

हरियाणा डेस्कः  कांग्रेस छोड़ने के दो दिन बाद हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव शनिवार को अपने फैसले से पीछे हट गए। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि वह जन्मजात कांग्रेसी हैं और आखिरी सांस तक कांग्रेसी बने रहेंगे। अजय सिंह यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि उनके बेटे एवं पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने अतीत को भूलकर पार्टी के पक्ष में काम करने के लिए उन्हें समझाया है। 

 

अजय सिंह यादव ने सोनिया गांधी के पार्टी अध्यक्ष पद से हटने के बाद अपने साथ खराब व्यवहार किए जाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने कांग्रेस कमेटी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) विभाग के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अजय सिंह यादव ने कहा कि उन्होंने 38 साल तक कांग्रेस की सेवा की है और पार्टी को अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार का नेहरू-गांधी परिवार के साथ ‘70 साल से अधिक का जुड़ाव’ रहा है।
 
अजय सिंह यादव ने कहा, 'मैंने अपने नेता स्वर्गीय राजीव गांधी जी और सोनिया गांधी के साथ काम किया है। मेरे प्रति उनके स्नेह को मैं नहीं भूल सकता। मैं जन्म से कांग्रेसी हूं और अपनी आखिरी सांस तक कांग्रेसी ही रहूंगा।' 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static