सिरसा में टला बड़ा हादसा: संतुलन बिगड़ने से नहर में गिरी कार, ग्रामीणों ने 6 सवारों को सकुशल निकाला बाहर
punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 11:49 AM (IST)
सिरसा (सतनाम) : सिरसा जिले के नाथूसरी चोपड़ा क्षेत्र में गांव मखोसरानी के पास से गुजरने वाली नहर में कार गिर गई। जानकारी के अनुसार कार में तीन महिलाएं दो बच्चों सहित 6 लोग सवार थे। गनीमत यह रही की ग्रामीणों द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी को एंबुलेंस की सहायता से नाथूसरी चोपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार फतेहाबाद जिले के हिंजारावा गांव से कार में सवार होकर चोपटा की तरफ जा रहे थे तभी माखोसरानी के पास नोहर फीडर नहर में संतुलन बिगड़ने से कार गिर गई, कार के गिरते ही कोहराम मच गया। इसी दौरान वहां से डॉक्टर राजेश कुमार सिद्धू अपने बाइक पर सवार होकर गुजर रहा था और महिलाओं व बच्चों के चिल्लाने की आवाज़ सुनकर उसने आसपास में आवाज लगानी शुरू कर दी। तभी ग्रामीण वहां आते है। उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए तीन महिलाओं, दो बच्चे और कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना करीब 7:30 बजे की है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)